झंडोत्तोलन के साथ दो दिवसीय सम्मेलन शुरू

समस्तीपुर. शहर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर परिसर में शनिवार से श्री सत्य साईं सेवा संगठन का दो दिनी सम्मेलन शुरू हुआ. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं. झंडोत्तोलन के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में वेद पाठ, साईं गायत्री व भजन से प्रारंभ होकर आध्यात्मिक विवेचना जारी है. जिलाध्यक्ष […]

समस्तीपुर. शहर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर परिसर में शनिवार से श्री सत्य साईं सेवा संगठन का दो दिनी सम्मेलन शुरू हुआ. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं. झंडोत्तोलन के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में वेद पाठ, साईं गायत्री व भजन से प्रारंभ होकर आध्यात्मिक विवेचना जारी है. जिलाध्यक्ष भाग्य नारायण कुंवर की अध्यक्षता में संगठन के राज्य अध्यक्ष अनिल मारवाह ने आगतों का स्वागत किया. मौके पर एसके भट्टाचार्य, पूर्णिमा जायसवाल, एसके गुट्टा, संतोष कश्यप, निर्मल कुमार मिश्रा, अमरेंद्र नारायण सिंह, ठाकुर अनिता, आरडी शर्मा,डीके श्रीवास्तव, ओम प्रकाश समदर्शी, विनय कुमार वर्मा, सुमन कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >