पोलियो अभियान में कार्यरत सेविका न्यायालय में भी हुई उपस्थित

वारिसनगर. राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले महाअभियान पल्स पोलियो में एक आशा कार्यकर्ता द्वारा कार्यरत रह कर उसी दौरान न्यायालय में भी हाजिरी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शादीपुर बथनाहा गांव के कमल कुमार सहनी ने एक आवेदन जिलाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारियों को दिया है. इनका बताना है कि 17 नवंबर […]

वारिसनगर. राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले महाअभियान पल्स पोलियो में एक आशा कार्यकर्ता द्वारा कार्यरत रह कर उसी दौरान न्यायालय में भी हाजिरी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शादीपुर बथनाहा गांव के कमल कुमार सहनी ने एक आवेदन जिलाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारियों को दिया है. इनका बताना है कि 17 नवंबर को आशा कार्यकर्ता अनीता कुमारी पल्स पोलियो अभियान में कार्यरत रही थी. साथ ही शादीपुर में दल संख्या 39 में रहकर घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम किया था व टैलीशीट पर हस्ताक्षर कर अपनी उपिस्थति भी बनायी थी. वहीं दूसरी ओर उसी दिन प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रंजुला भारती के न्यायालय में टीआर संख्या – 3656/14 में न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दी थी. श्री सहनी ने एक समय में दोनों जगहों पर उनकी उपिस्थति पर सरकार एवं न्यायालय के साथ धोखाधड़ी करने की बातें कहते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >