समस्तीपुर. विभागों में कार्यरत कर्मचारी अपने कार्यशैली में राज भाषा को अहम स्थान दें. विभागीय कार्यों में अधिक से अधिक राज भाषा का प्रयोग करें. उक्त बातें एलडीएम भागीरथ साह ने नगर राज भाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. शुक्रवार को कार्यालय परिसर में नगर राज भाषा क्रियान्वयन समिति की पहली बैठक आहूत की गयी. समिति के गठन की घोषणा की गयी. बैठक में राज भाषा के प्रोत्साहन को लेकर विभिन्न विभागों से चर्चा की गयी. हिंदी के प्रोत्साहन के लिए पत्रिका, विमोचन पर नामों का सुझाव दिया गया. सदस्यों ने एक स्वर में हिंदी को केंद्रीय कर्मियों के बीच बढ़ावा देने का संकल्प लिया. वर्ष में दो बार नगर राज भाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक आहूत करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर डाक विभाग की ओर जनसंपर्क निरीक्षक शैलेश सिंह, रेल मंडल, भारतीय स्टेट बैंक, विजया बैंक, सेंट्रल बैंक, केंद्रीय विद्यालय के प्रतिनिधियों ने बैठक को संबोधित किया.
कर्मी अधिक से अधिक करें राज भाषा का प्रयोग
समस्तीपुर. विभागों में कार्यरत कर्मचारी अपने कार्यशैली में राज भाषा को अहम स्थान दें. विभागीय कार्यों में अधिक से अधिक राज भाषा का प्रयोग करें. उक्त बातें एलडीएम भागीरथ साह ने नगर राज भाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. शुक्रवार को कार्यालय परिसर में नगर राज भाषा क्रियान्वयन समिति की पहली […]
