हसनपुर. स्थानीय चीनी मिल अभी तक पेराई सत्र 14 -15 में आठ लाख अरसठ हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है. उक्त जानकारी चीनी मिल के गन्ना उपाध्यक्ष शंभु प्रसाद राय ने चीनी मिल प्रक्षेत्र के कई प्रखंडांे के प्लाट निरीक्षण के क्रम में दी. उन्होंने बताया कि विगत 27 नवंबर को खुले चीनी मिल दो तीन दिनो ंतक तकनीकी खराबी के बावजूद इतनी पेराई हो चुका है. प्रतिदिन पचास हजार प्रति क्विंटल पेराई होती है. इससे पहले चीनी मिल खुलने के समय में 42 हजार प्रति क्विंटल प्रति दिन पेराई होती थी. निरीक्षण मे अक्तूबर माह में रोपाई करने किसानांे द्वारा किये अंतरवर्ती खेती फसल को व्यवस्थित व अच्छी फसल देख उससे क्षेत्र के अन्य किसानांे को उनसे सलाह लेकर खेती करने की सलाह दी. मालीपुर के शंभु प्रसाद राय, पटसा के संजय मिश्रा, काले के अमन सिंह, छौड़ाही के नवीन कुमार,बखरी के अशोक कुमार नारयण विशुनदेव प्रसाद, एकमबा के राजेश सिंह सहित कई अन्य किसानांे के अंतरवर्ती तरीके से की गई गन्ने की खेती में आलू, राजमा , प्याज , लहसुन की सराहना की. फरवरी माह के लिए गन्ना रोपाई के लिए सीओ 0238, सीओ 98014, सीओजे 85, सीओएस 8279, सीओएलके 1484, सीओ 86032 प्रभेद के बीज उपलब्ध कराने की मांग की गयी. मौके पर चीनी मिल के मनीन्द्र दुबे, अनीष रंजन, दीपक कुमार, संदीप पाटिल आदि मौजूद थे.
8.68 लाख हजार क्विंटल गन्ने की हुई पेराई : उपाध्यक्ष
हसनपुर. स्थानीय चीनी मिल अभी तक पेराई सत्र 14 -15 में आठ लाख अरसठ हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है. उक्त जानकारी चीनी मिल के गन्ना उपाध्यक्ष शंभु प्रसाद राय ने चीनी मिल प्रक्षेत्र के कई प्रखंडांे के प्लाट निरीक्षण के क्रम में दी. उन्होंने बताया कि विगत 27 नवंबर को खुले चीनी […]
