बिजली के पहले पहुंच गया विपत्र

बिथान. प्रखंड के टेंगराहा गांव निवासी फूलो यादव के घर बिजली आज तक नहीं पहुंची है. लेकिन विभाग ने अपनी कारगुजारी दिखाते हुए उसके घर 1 हजार 30 रुपये का विपत्र जरूर भेज दिया है. इससे उसकी पत्नी लीला देवी परेशान हैं. उसका कहना है कि बिजली लगाने के लिए कई बार चक्कर लगाया लेकिन […]

बिथान. प्रखंड के टेंगराहा गांव निवासी फूलो यादव के घर बिजली आज तक नहीं पहुंची है. लेकिन विभाग ने अपनी कारगुजारी दिखाते हुए उसके घर 1 हजार 30 रुपये का विपत्र जरूर भेज दिया है. इससे उसकी पत्नी लीला देवी परेशान हैं. उसका कहना है कि बिजली लगाने के लिए कई बार चक्कर लगाया लेकिन घर रोशन नहीं हुआ. लेकिन कभी नहीं मांगने के बाद भी विपत्र भेज दिया गया है. इससे विभागीय अधिकारियों की मंसा साफ झलक रही है. यह तो नमूना है. स्थानीय बाजार के कई ऐसे उपभोक्ता भी जिनकी शिकायत विपत्र को लेकर चल रही है. लेकिन उसे दुरुस्त नहीं किया गया है. बाजार के रणजीत कुमार महतो बताते हैं कि उनका मीटर आज भी 5 सौ यूनिट दिखा रखा है. लेकिन विपत्र 1822 रुपये का पहुंच गया है. शिकायत करने पर जेइ जांच की बात कह कर लौटा दिये. थक हार कर वे भी रकम जमा करने की बजाय सुधार के इंतजार में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >