प्रताड़ना मामले की हुई पुनअर्नुसंधानकांड 165/13 में हुई दोबारा जांचपीडि़ता ने मानवाधिकार समेत राज्य के आलाधिकारियों से लगायी थी गुहारप्रतिनिधि, दलसिंहसरायअपराध अनुसंधान विभाग की टीम ने गुरुवार को प्रखंड के रामपुर जलालपुर गांव पहुंची. जहां महिला प्रताड़ना से जुड़े कांड 165/13 मामले की दोबारा जांच की. टीम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रीता कुमारी कर रही थी. उनके साथ अनि किशोरी सहचरी, धर्मेंद्र कुमार व कमलेश कुमार चौधरी समेत दलसिंहसराय थाने के अनि शैलेंद्र कुमार विद्याकर शामिल थे. सीआइडी टीम के सदस्यों ने रामपुर जलालपुर टारा गांव पहुंच प्रताड़ना मामले की दोबारा जांच की. मौके पर वादिनी महिला स्व. किसुन राय की पत्नी उषा देवी नहीं मिली. मगर टीम के सदस्यों ने आसपास के लोगों से तथा मामले से संबंधित पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग की. साथ ही थाने की पुलिस से कांड से जुड़े कागजात भी अपने साथ ले आयी. इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि वर्ष 2013 में रामपुर जलालपुर टारा के किसुन राय की पत्नी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले में अनुसंधान पूरा हो चुका था. मगर इसको लेकर महिला ने एडीजी समेत अन्य वरीय अधिकारियों को आवेदन दे रखी थी. इसलिए विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मामले की दोबारा जांच को लेकर सीआइडी टीम ने जांच की है. पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने सात लोगों पर प्रताड़ना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें बस्तर राय, चंद्रशेखर राय, चंदन राय, रामदेव राय, लोहा राय, सुखल राय व धन्नू राय शामिल थे. वहीं धारा 341, 323, 498, भदवि 34 के तहत कांड 23 मई 13 को दर्ज हुई थी.
रामपुर जलालपुर पहुंची सीआइडी की टीम
प्रताड़ना मामले की हुई पुनअर्नुसंधानकांड 165/13 में हुई दोबारा जांचपीडि़ता ने मानवाधिकार समेत राज्य के आलाधिकारियों से लगायी थी गुहारप्रतिनिधि, दलसिंहसरायअपराध अनुसंधान विभाग की टीम ने गुरुवार को प्रखंड के रामपुर जलालपुर गांव पहुंची. जहां महिला प्रताड़ना से जुड़े कांड 165/13 मामले की दोबारा जांच की. टीम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रीता कुमारी कर रही […]
