शैक्षणिक माहौल के लिए छात्रों की उपस्थिति जरूरी : डॉ मीना

समस्तीपुर. वर्गों में छात्रों की कम उपस्थिति से चिंतित समस्तीपुर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ मीना प्रसाद ने गुरुवार को विभिन्न विभागों का जायजा लिया. उन्होंने शिक्षकों से बात की और छात्रों को भी संबोधित किया. उन्होंने अंग्रेजी के पीजी सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनकी भी जिम्मेवारी है कि […]

समस्तीपुर. वर्गों में छात्रों की कम उपस्थिति से चिंतित समस्तीपुर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ मीना प्रसाद ने गुरुवार को विभिन्न विभागों का जायजा लिया. उन्होंने शिक्षकों से बात की और छात्रों को भी संबोधित किया. उन्होंने अंग्रेजी के पीजी सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनकी भी जिम्मेवारी है कि अच्छे शैक्षणिक माहौल के लिए वे वर्ग में अपने अन्य साथियों को भी आकर्षित करें. उन्होंने कहा कि छात्र भाग्यवान है कि उन्हें इतने विद्वान और कर्मठ शिक्षक मिले हैं. वैधानिक रूप से हर छात्र को 75 फीसदी उपस्थिति देनी है. पीजी के छात्रों को उनकी वर्ग में उपस्थिति और कैंपस में उनकी शैक्षणिक गतिविधि के आधार पर भी अंक दिये जाते हैं. लेकिन हकीकत यह है कि कॉलेज विशेष अवसर पर ही विद्यार्थियों से गुलजार होता है. वर्ग में छात्रों की उपस्थिति नगण्य रहती है. अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार सहित कई अन्य शिक्षकों ने कहा कि छात्रों की वर्ग में कम उपस्थिति से उन्हें निराशा होती है और पढ़ाने की उनकी क्षमता भी प्रभावित होती है. एक अन्य शिक्षक ने कहा कि वर्ग विषयों में शिक्षकों की कमी के कारण भी सभी वर्ग सुचारु रूप से चला पाना दुखद साबित हो रहा है. लेकिन, बचे खुचे शिक्षक और छात्र मिलकर इस स्थिति में भी कुछ करने की कोशिश कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >