मोहिउद्दीननगर.उच्च विद्यालय मोहिउद्दीननगर के मैदान में ऑटो चालकों ने गुरूवार को शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में ऑटो चालकों विभिन्न समस्यायों पर चर्चा की. ऑटो चालकों को रेलवे द्वारा संचालित ऑटो स्टैंड के संवेदक द्वारा निर्धारिक शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने तथा मोहिउद्दीननगर बाजार में सरकारी ऑटो स्टैंड नहीं होने से उत्पन्न परेशानी बैठक के एजेंडा थे. विद्यालय के मैदान में दर्जनो ऑटो को खड़े होने से गुजरने वाले लोगों द्वारा कयास लगाये जा रहे थे कि शायद ऑटो चालक अपनी मॉगों के सिलसिले में हड़ताल कर रहे हैं. लगभग तीन घंटे की बैठक के दौरान यात्री को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. थानाध्यक्ष रिजवान अहमद खां ने बैठक के बीच में पहंुच कर ऑटो चालकों की समस्या सुनी. आपसी सहयोग से दूर करने की बात की. मौके पर भुवनेश्वर साह, कमलेश सिन्हा, रवि कुमार सिंह, संजय ठाकुर, सुरेश साह, अमरजीत राय, उपेंद्र राय, शंभु गिरि, मो. एनुल, मो. मुजफ्फर, कारू राय, अक्तर अली, रामबालक साह, विजय साह, लोहा सिंह आदि थे.
ऑटो चालकों ने जताया आक्रोश
मोहिउद्दीननगर.उच्च विद्यालय मोहिउद्दीननगर के मैदान में ऑटो चालकों ने गुरूवार को शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में ऑटो चालकों विभिन्न समस्यायों पर चर्चा की. ऑटो चालकों को रेलवे द्वारा संचालित ऑटो स्टैंड के संवेदक द्वारा निर्धारिक शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने तथा मोहिउद्दीननगर बाजार में सरकारी ऑटो स्टैंड नहीं होने से […]
