फोटो संख्या : 2 व 3आरएसबी इंटर रोड, ताजपुर रोड, काशीपुर चौक पर खड़े मजनुओं की पुलिस ने ली क्लासप्रतिनिधि, समस्तीपुर शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मंडराते मजनुओं की अब खैर नहीं है. गुरुवार को नगर थाने की पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत अभियान चलाते हुए कई युवकों को धर दबोचा. साथ ही कई की क्लास भी लगायी. नगर थाने की पुलिस सर्वप्रथम आरएसबी इंटर स्कूल के मुख्य द्वार के समीप खड़े छात्रों की खबर ली. इसी क्रम में कुछ युवक जब तक समझ पाते तब तक दर्जनों युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गये. वहीं कुछेक भागने का भी प्रयास करने लगे. पुलिस ने खदेड़ खदेड़कर युवकों को पकड़ क्लास लगायी. दोपहर को यह नजारा ताजपुर रोड, काशीपुर चौक, महिला कॉलेज रोड में देखने को मिला. नगर थाने की जीप पहुंचते ही युवक नौ दो ग्यारह होने लगे. बताते चलें कि शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अहले सुबह से ही मजनुओं की फौज अश्लील हरकत करते नजर आते हैं. लेकिन, लोक लज्जा के कारण छात्राएं व महिलाएं अपनी शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंचा पाते हैं. नगर थानाध्यक्ष असरार अहमद ने बताया कि अभियान अब नियमित रूप से चलाया जायेगा. ताकि छात्राओं व महिलाओं को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े.
नगर थाना ने चलाया ऑपरेशन मजनू अभियान
फोटो संख्या : 2 व 3आरएसबी इंटर रोड, ताजपुर रोड, काशीपुर चौक पर खड़े मजनुओं की पुलिस ने ली क्लासप्रतिनिधि, समस्तीपुर शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मंडराते मजनुओं की अब खैर नहीं है. गुरुवार को नगर थाने की पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत अभियान चलाते हुए कई युवकों को धर दबोचा. साथ […]
