भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प के साथ सम्मेलन शुरू

फोटो फारवार्ड :::::::बेलारी में शुरू हुआ माकपा का दो दिवसीय अंचल सम्मेलनवक्ताओं ने किया नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहारप्रतिनिधि, उजियारपुरमाकपा का आठवां अंचल सम्मेलन हरदीश नारायण उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को जगदीश महतो की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन झंडोत्तोलन कर विभूतिपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक रामदेव वर्मा ने किया. वक्ताओं के […]

फोटो फारवार्ड :::::::बेलारी में शुरू हुआ माकपा का दो दिवसीय अंचल सम्मेलनवक्ताओं ने किया नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहारप्रतिनिधि, उजियारपुरमाकपा का आठवां अंचल सम्मेलन हरदीश नारायण उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को जगदीश महतो की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन झंडोत्तोलन कर विभूतिपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक रामदेव वर्मा ने किया. वक्ताओं के निशाने पर केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार रही. अपने संबोधन में पूर्व विधायक श्री वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के गरीबों, मजदूरों व किसानों को धोखे में डालकर अपनी सत्ता हासिल कर की है. देश से भ्रष्टाचार, महंगाई, गरीबी तथा बेरोजगारी दूर करने के वादे उनकी एक साजिश थी. किसानों के खाद, कीटनाशक के अलावे गरीबों के घर बनाने की सामग्री सीमेंट, छड़ से लेकर कपड़े की दरों में कोई कमी नहीं आयी. जबकि उद्योगपति वर्ग माला माल हो रही है. पेट्रोल की कीमतें अब भी 71 रुपये लीटर है. जबकि हवाई जहाज में डालने वाला हाई स्पीड पेट्रोल की कीमत मात्र 59 रुपये है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम अवाम के उपयोग वाली चीजें के दर घटाने की सरकार की क्या मंशा है. मौके पर सम्मेलन को राज्य कमेटी सदस्य गंगाधर झा, जिला मंत्री अजय कुमार, अंचल मंत्री महावीर पोद्दार, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, अवधेश मिश्र, रामाश्रय महतो, उपेंद्र राय आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >