स्कूल पहुंच कर समिति सदस्यों ने जतायी नारागी

हंगामे की सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने की पहलसामूहिक इस्तीफा देने को तैयार हुए सदस्यप्रतिनिधि, खानपुर, प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हांसोपुर के प्रधानाध्यापक की कार्यशैली से नाराज विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा. समिति के सदस्यों ने विद्यालय पहुंच कर एचएम के खिलाफ जमकर नाराजगी जतायी. इसकी सूचना जैसे […]

हंगामे की सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने की पहलसामूहिक इस्तीफा देने को तैयार हुए सदस्यप्रतिनिधि, खानपुर, प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हांसोपुर के प्रधानाध्यापक की कार्यशैली से नाराज विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा. समिति के सदस्यों ने विद्यालय पहुंच कर एचएम के खिलाफ जमकर नाराजगी जतायी. इसकी सूचना जैसे ही बीडीओ गौरी कुमारी को मिली वह स्कूल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी हासिल की. साथ ही एचएम को बुलाकर इस बाबत पूछताछ भी की. विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुनमुन देवी सहित अन्य सदस्यों का बताना था कि एचएम शिक्षा समिति को नजरअंदाज कर अपनी मनमानी करते हैं. सदस्यों ने बीडीओ से एचएम के स्थानांतरण की मांग करते हुए कहा कि अगर एचएम का स्थानांतरण नहीं होता है तो सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे. सदस्यों ने अध्यक्ष से किसी तरह की राय मशविरा के बिना ही पंजी पर हस्ताक्षर कराने की भी शिकायत की. इधर बीडीओ ने एचएम के स्थानान्तरण करने का आश्वासन देकर सदस्यों को शांत कराया. पूछने पर बीडीओ ने बताया कि एचएम के स्थानांतरण की मांग की गयी है. इस पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >