गिरफ्तार युवक बेगूसराय जिला कारिश्तेदार से मिलने जा रहा था युवकप्रतिनिधि, बिथानथाना क्षेत्र के पुसहो चौक से शुक्रवार की रात पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया गया है. युवक सीमावर्ती बेगूसराय जिला के बखरी थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव निवासी रामसेवक सिंह का पुत्र कौशल कुमार है. पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि वह सलहा चंदन के संतोष महतो से मिलने जा रहा था जो उसका रिश्तेदार है. रोसड़ा इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ के दौरान सामने आये उसके रिश्तेदार की भी जांच की जायेगी. इसके बाद ही मामला सामने आयेगा कि युवक किस उद्देश्य से उसके पास जा रहा था. इंक्सपेक्टर ने बताया कि युवक के पास से एक पहचान पत्र भी मिला है. वह बेगूसराय के कॉलेज का है जो इंटर द्वितीय वर्ष का छात्र है. मौके पर थानाध्यक्ष अमजद अली, एएसआइ अनिल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे. बताया गया है कि पुलिस को यह सफलता तब मिली जब बिथान थाने की पुलिस रात्रि गश्ती के दौरान पुसहो चौक पर पहुंची. इसी बीच गुजर रहे युवक की गतिविधि को संदिग्ध पाते हुए पुलिस ने उसे रोक कर जांच शुरू की तो आग्नेयास्त्र व गोली बरामद हुए जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
गिरफ्तार युवक बेगूसराय जिला कारिश्तेदार से मिलने जा रहा था युवकप्रतिनिधि, बिथानथाना क्षेत्र के पुसहो चौक से शुक्रवार की रात पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया गया है. युवक सीमावर्ती बेगूसराय जिला के बखरी थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव निवासी रामसेवक सिंह का पुत्र कौशल […]
