धान की खरीद के लिए धरना देंगे भाकपाई

समस्तीपुर. भाकपा जिला कार्यकारिणी की बैठक सुरेंद्र नारायण सिंह लालन की अध्यक्षता में हुई. इसमें किसानों के धान खरीद अब तक शुरू नहीं होने पर क्षोभ जताया. साथ ही जिला प्रशासन से अविलंब इस दिशा में कदम उठाने की मांग की गयी. पार्टी नेताओं ने कहा कि धान की खरीद शुरू नहीं होने के कारण […]

समस्तीपुर. भाकपा जिला कार्यकारिणी की बैठक सुरेंद्र नारायण सिंह लालन की अध्यक्षता में हुई. इसमें किसानों के धान खरीद अब तक शुरू नहीं होने पर क्षोभ जताया. साथ ही जिला प्रशासन से अविलंब इस दिशा में कदम उठाने की मांग की गयी. पार्टी नेताओं ने कहा कि धान की खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसान औने पौने दाम में अपनी उपज को बेचने के लिए विवश हैं. जबकि सरकार लगातार धान की खरीद और बोनस की बात कर रही है. ऐसे में बिचौलिये धान खरीद कर इसका फायदा उठा सकते हैं. वक्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर आगामी 10 दिसंबर को समाहर्ता के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया. बैठक में राज्य पर्यवेक्षक रामचंद्र महतो, जिला सचिव प्रयाग चंद मुखिया, सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, बैद्यनाथ ठाकुर, गजेंद्र चौधरी, भरत राय, राम विलास राय विमल, अनिल प्रसाद आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >