लापरवाह बीडीओ व सीओ को जुर्माना

दलसिंहसराय. अनुमंडल के दलसिंहसराय, उजियारपुर व विद्यापतिनगर प्रखंड के आरटीपीएस कार्यों में कोताही बरतने वाले संबंधित बीडीओ व सीओ पर एसडीओ ने जुर्माना लगाया है. जानकारी देते हुए एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि समीक्षा के दौरान तीनों प्रखंडों के आरटीपीएस कायार्ें में लापरवाही व शिथिलता के चलते लाभुकों को ससमय विभिन्न प्रमाण पत्र […]

दलसिंहसराय. अनुमंडल के दलसिंहसराय, उजियारपुर व विद्यापतिनगर प्रखंड के आरटीपीएस कार्यों में कोताही बरतने वाले संबंधित बीडीओ व सीओ पर एसडीओ ने जुर्माना लगाया है. जानकारी देते हुए एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि समीक्षा के दौरान तीनों प्रखंडों के आरटीपीएस कायार्ें में लापरवाही व शिथिलता के चलते लाभुकों को ससमय विभिन्न प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हो रहा है. इसको लेकर सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ससमय प्रमाण पत्रों की उपलब्धता न होने क ो लेकर तीनों प्रखंडों के बीडीओ को जुर्माने की राशि अदा करनी होगी. वहीं ससमय आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोटेशन समेत अन्य प्रमाण पत्र न उपलब्ध कराने के चलते डीसीएलआर राकेश कुमार ने संबंधित तीनों अंचल के सीओ पर जुर्माना लगाया है. एसडीओ ने बताया कि आरटीपीएस कार्यों में निर्धारित समय के अलावा प्रति दिन के हिसाब से 250 रुपये जुर्माना की राशि देनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >