ग्रामीणों ने नील गाय को पकड़ किया थाने के हवालेवन विभाग को सुपुर्द करने की मांगप्रतिनिधि, बिथानथाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव स्थित चौर में नील गाय ने शुक्रवार की रात गांव के ही स्व. नीरस राय के पुत्र रामजपो राय (40) को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने नील गाय को पकड़ कर थाने के हवाले कर दिया है. जानकारी के अनुसार घटना की शाम रामजपो अपने खेत से लौट रहा था. इसी क्रम में सुनसान स्थान पर अचानक नील गाय ने उसके उपर हमला कर दिया. पहले तो उसने बचने का प्रयास किया परंतु नील गाय के ताबड़तोड़ वार से लहुलुहान हो गया. इसके बाद वह चौर से घर की ओर चिल्लाते हुए भागने लगा. परंतु हिंसक हो चुके नील गाय ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. साथ ही नील गाय ने अपना सींग उसके पेट में घुसेड़ दिया. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. बाद में वह किसी तरह भाग कर घर पहुंचा. जहां लोगों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले गये. इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हिंसक हो चुकी गाय को पकड़ कर थाने के हवाले कर दिया. साथ ही उसे वन विभाग के पदाधिकारियों को बुला कर सौंपने की मांग की. थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि इस बाबत वन विभाग के पदाधिकारियों को सूचना दी जा रही है.
सुदामापुर में नीलगाय ने अधेड़ को मार डाला
ग्रामीणों ने नील गाय को पकड़ किया थाने के हवालेवन विभाग को सुपुर्द करने की मांगप्रतिनिधि, बिथानथाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव स्थित चौर में नील गाय ने शुक्रवार की रात गांव के ही स्व. नीरस राय के पुत्र रामजपो राय (40) को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के […]
