Samastipur News:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के शुभारंभ पर समाहरणालय पहुंची 200 जीविका दीदियां

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” का शुभारंभ किया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभागार में किया गया. जिसमें जीविका की 200 दीदियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त तथा जीविका परियोजना प्रबंधक ने संयुक्त रूप से गया. इस योजना का मुख्य उद्देश्य जीविका दीदियों को स्वरोजगार से जोड़ना तथा उनके लिए आवेदन प्राप्त करना है. इसके तहत सरकार द्वारा जीविका से जुड़ी प्रत्येक महिला को10,000 रुपये की पूंजी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रारंभ कर सकें. जो महिलाएं अभी तक जीविका से नहीं जुड़ी हैं, वे भी फॉर्म भरकर जीविका से जुड़ सकती हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं. आवेदन हेतु सभी प्रकार के फॉर्म एवं आवश्यक जानकारी जीविका के ग्राम संगठन स्तर पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. आज से ही समस्तीपुर जिले के सभी 3400 ग्राम संगठनों में इस योजना के अंतर्गत आवेदन शिविरों की शुरुआत कर दी गई है. इन शिविरों के माध्यम से सभी इच्छुक महिलाओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे. विशेष व्यवस्था उन महिलाओं के लिए भी की गई है जो अब तक जीविका से नहीं जुड़ी हैं. योजना से संबंधित जागरूकता सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रखंडों में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक पात्र महिला तक इस योजना की जानकारी पहुंच सके और वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >