Samastipur News:रोसड़ा के निजी स्कूल संघ की 16 सदस्यीय कमेटी गठित

निजी स्कूल संघ के सांगठनिक गठन को लेकर शनिवार को स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

Samastipur News:रोसड़ा : निजी स्कूल संघ के सांगठनिक गठन को लेकर शनिवार को स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता लक्ष्मी नारायण झा ने की. इसमें सर्वसम्मति से 16 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, उपाध्यक्ष मणितेश्वर कुमार, सचिव सुरेश कुमार यादव उर्फ सुनील एवं कोषाध्यक्ष पद पर रमण कुमार वर्णवाल को मनोनीत किया गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गणेश प्रसाद राय, संजीव कुमार सिंह, इन्द्रेश चौधरी, शम्भू सिंह, कौशल किशोर राय, अनिल कुमार चौधरी, अवधेश कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, पंकज कुमार, मो. गुलाम रब्बानी एवं राम दिनेश राय को जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके साथ ही संरक्षक पद पर लक्ष्मी नारायण झा को मनोनीत किया गया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निजी स्कूल संघ रोसड़ा निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं शिक्षण संस्थानों के सामूहिक हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >