Samastipur News:रात्रि प्रहरी काे बंधक बना 15 लाख के जेवरात की लूट

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर महावीर चौक के पास शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने रात्रि प्रहरी सुकबहादुर को बंधक बनाकर राजलक्ष्मी जेवर दुकान से करीब 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात की लूट लिये.

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के कल्याणपुर महावीर चौक के पास शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने रात्रि प्रहरी सुकबहादुर को बंधक बनाकर राजलक्ष्मी जेवर दुकान से करीब 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात की लूट लिये. सुबह लोगों ने प्रहरी को वैती नदी किनारे हाथ-पांव बंधा हुआ पाया. इसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद घटना की खुलासा के लिए लोगों ने सीसीटीवी कैमरे के पास गया तो देखा कि सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ है. इसके बाद ज्वेलर्स दुकान की और देखा तो शटर व ताला टूटा हुआ था. इसके बाद घटना की जानकारी दुकानदार मुस्तफापुर निवासी प्रमोद पोद्दार के पुत्र राजीव कुमार को दी गयी. साथ ही इसकी सूचना विभूतिपुर पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई. वहीं लोगों ने नेपाली रात्रि प्रहरी सुकबहादुर का हाथ-पांव खोला. घटना के संबंध में नेपाली रात्रि प्रहरी सुक बहादुर ने बताया कि वह पिछले तीन-चार सालों से महावीर चौक से लेकर समर्था चौक तक रात में चौकीदारी का काम करता है. दुकान उन्हें 5 रुपये प्रतिदिन मजदूरी के रूप में देते हैं. शुक्रवार रात वह महावीर चौक के पास बैठा था. करीब 1:00 बजे अचानक 10 से 12 की संख्या में बदमाश पहुंचे. उसके मुंह पर गमछा रख कर बंधक बना लिया. उसके साथ मारपीट नहीं की. उसका मोबाइल, टॉर्च व डंडा ले लिया. उसे दुकान के पीछे वैती नदी की ओर ले गये. हाथ और पांव बांधकर नदी के ढाव में उल्टा दिया. इसके बाद बदमाशों ने चौक के राजलक्ष्मी नामक जेवर दुकान का शटर तोड़ दिया. दुकान में रखा करीब 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात की लूट लिये. दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि सुबह चौक के लोगों द्वारा फोन कर उन्हें घटना की सूचना दी गई. बंधक बने नेपाली रात्रि प्रहरी सुकबहादुर का हाथ-पांव गमछा के सहारे बांध डाला गया था. नेपाली प्रहरी के अनुसार बदमाशों की उम्र 18 से 20-22 के आसपास की होगी कुछ बदमाश हाथ में पिस्तौल और कुछ डंडा लिए हुए थे. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश किस ओर भागे वह नहीं देख पाया. बदमाश दुकान कैंपस में लगे सीसीटीवी भी तोड़ कर ले गये. इस संबंध में पूछे जाने पर अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार ने बताया कि दुकानदार राजीव कुमार के आवेदन पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >