Samastipur News:केंद्रीय कृषि विवि के 142 तकनीकी कर्मचारियों को मिली प्रोन्नति

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 142 तकनीकी कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई. नये वर्ष में कर्मचारियों को प्रोन्नति मिलने से विश्वविद्यालय में उल्लास का माहौल है.

Samastipur News:पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 142 तकनीकी कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई. नये वर्ष में कर्मचारियों को प्रोन्नति मिलने से विश्वविद्यालय में उल्लास का माहौल है. कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों को समय से मिले प्रोन्नति से उनमें कार्य करने के प्रति और ज्यादा प्रतिबद्धता का विकास होगा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को अपना परिवार का अभिन्न हैं. अंग समझते हैं. प्रयास होता है कि वे उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे. उन्होंने कहा कि जितने कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के परिनियम में वर्णित न्यूनतम योग्यता पूरी कर ली थी उन सबों की नियमानुसार प्रोन्नति हो गई है. विश्वविद्यालय के कर्मचारी और वैज्ञानिक समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं. ऐसे में उनका दायित्व है कि वे उन सबका ध्यान रखें. विश्वविद्यालय सामूहिक प्रयास से ही तेजी से प्रगति कर रहा है. इसकी चर्चा देश भर में होती है. कुलपति डा पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय पिछले तीन वर्षों में एनआइआरएफ रैंकिंग में 52 वे से बढ़कर 14 वे रैंक जबकि एनआइआरएफ रैंकिंग में सातवां रैंक हासिल किया है. कुलपति डॉ पांडेय ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को फूल भेंट किया. कुलसचिव डॉ पीके प्रणव ने भी प्रोन्नति को लेकर प्रसन्नता जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >