रिटायर्ड सैनिक को जख्मी कर बदमाशों ने 50,000 रुपये लूटे

ताजपुर स्थित एसबीआइ से रुपये निकाल पत्नीके साथ बाइक पर घरजा रहा था सैनिक घटना में बाइक से गिर जाने के कारण सैनिक एवं उसकी पत्नी घायल समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम दुर्गा मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर बदमाशों ने रिटायर्ड सैनिक को बाइक से धक्का मारकर 50 हजार रुपये लूट लिये. […]

ताजपुर स्थित एसबीआइ से रुपये निकाल पत्नीके साथ बाइक पर घरजा रहा था सैनिक

घटना में बाइक से गिर जाने के कारण सैनिक एवं उसकी पत्नी घायल
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम दुर्गा मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर बदमाशों ने रिटायर्ड सैनिक को बाइक से धक्का मारकर 50 हजार रुपये लूट लिये. वे ताजपुर स्थित एसबीआई की शाखा से रुपया निकालकर पत्नी के साथ अपनी बाइक से घर जा रहे थे. इस घटना में रिटायर्ड सैनिक नंद किशोर झा के साथ-साथ उनकी पत्नी नीलम देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. नंद किशोर झा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर वार्ड संख्या दो के रहने वाले बताये जाते हैं.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में पीड़ित दंपत्ति ने मुफस्सिल थाना पर पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है. घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि उनका घर निर्माण का काम चल रहा था.
मिस्त्री को रुपये देने की जरूरत थी इसलिए ताजपुर स्थित एसबीआई की शाखा से अपनी पत्नी के साथ रुपये निकालने गये थे. बैंक से 50 हजार की निकासी कर उन रुपयों को एक छोटे से बैग में डालकर वे मुसापुर के लिए निकले. रुपये वाला वैग उनकी बाइक पर पीछे बैठी पत्नी के हाथ में था. कर्पूरीग्राम दुर्गा मंदिर के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने अचानक बाइक में धक्का मारते हुए उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गये.
अपराधियों के द्वारा धक्का दिये जाने के कारण उनका संतुलन बिगड़ा और वे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि बदमाशों द्वारा रुपये छीन लिये जाने की सूचना मिली है. अपराधियों की पहचान एवं धड़पकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >