समस्तीपुर : हसनपुर के जोकिया चौर में बम विस्फोट होने से तीन बच्चे झुलसे

हसनपुर (समस्तीपुर) : हसनपुर गांव स्थित जोकिया चौर में रविवार की शाम बम विस्फोट होने से तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गये. घायल बच्चों को ग्रामीणों ने पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से तीनों बच्चों की चिंताजनक हालत को देखकर चिकित्सक ने रेफर कर दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से बारूद, सुतली, छर्रा सहित […]

हसनपुर (समस्तीपुर) : हसनपुर गांव स्थित जोकिया चौर में रविवार की शाम बम विस्फोट होने से तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गये. घायल बच्चों को ग्रामीणों ने पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से तीनों बच्चों की चिंताजनक हालत को देखकर चिकित्सक ने रेफर कर दिया है.
पुलिस ने घटनास्थल से बारूद, सुतली, छर्रा सहित बम बनाने के कई सामान बरामद किये हैं. ग्रामीणों ने बताया कि संध्या करीब पांच बजे अचानक चौर में जोरदार विस्फोट हुआ. पहले तो लोगों को लगा कि किसी ने फटाखा छोड़ा है लेकिन, जब धुआं छंटा तो खेत में तीन बच्चे बुरी तरह से झुलसे पड़े थे.
जख्मी बच्चों की पहचान गांव के अनिल रजक की 12 वर्षीया पुत्री पिंकी कुमारी, कुशो महतो के 10 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और दिनेश महतो के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गयी है. तीनों बच्चे चौर में बैर तोड़ने गये थे. इसी क्रम में विस्फोट के शिकार हो गये. घटना के बाद पुलिस निरीक्षक जयकांत साह, सीओ आनंदचंद्र झा, हसनपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, बिथान थानाध्यक्ष संतोष कुमार छानबीन में जुटे है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >