समस्तीपुर में LIC कार्यालय में दर्जनभर अपराधियों ने की लूटपाट, लूट लिये 12 लाख रुपये

समस्तीपुर : जिले के शाहपुर पटोरी स्थित एलआइसी के कार्यालय में सोमवार को करीब दर्जनभर हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल कर करीब 12 लाख रुपये लूट लिये. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना […]

समस्तीपुर : जिले के शाहपुर पटोरी स्थित एलआइसी के कार्यालय में सोमवार को करीब दर्जनभर हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल कर करीब 12 लाख रुपये लूट लिये. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन में जुट गयी है.

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के सिनेमा चौक स्थित एलआइसी कार्यालय में सोमवार को करीब दर्जनभर हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया. हथियार से लैस अपराधियों ने कार्यालय में मौजूद करीब आधा दर्जन कर्मियों और ग्राहकों के साथ मारपीट की और करीब 12 लाख रुपये लूट लिये. लूटपाट को अंजाम देने के बाद फरार होते समय अपराधियों ने एलआईसी कार्यालय के गार्ड की रायफल भी छीन ली और साथ लेते गये. अपराधियों द्वारा मारपीट किये जाने से कार्यालय में मौजूद करीब दर्जनभर लोग जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >