शाहपुर पटोरी : शहर के आंबेडकर चौक पर शुक्रवार को रेलवे के जमीन पर दुकान लगाएं दर्जनों फुटकर विक्रेताओं ने किराया वसूली के विरोध में पटोरी समस्तीपुर मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा. सड़क पर आगजनी की. साथ ही काफी संख्या में महिलाओं ने झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया. जाम की सूचना मिलते ही एसडीओ मो. शफीक एवं सीओ चंदन कुमार जाम स्थल पर पहुंचे.
लोगों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया. एसडीओ ने कहा कि सभी फुटकर दुकानदार, ठेकेदार, रेलवे कर्मी मिल बैठकर इस मसला का निदान करें. इस मामला के निदान के लिए सभी लोगों की बैठक शाम में आयोजित की जायेगी.
जाम कर रहे फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि रेलवे के कांटेक्टरों द्वारा अधिक पैसा विक्रेताओं से वसूली की जाती है. वहीं रेलवे कॉन्ट्रैक्ट रो का कहना है कि पूर्व में रेलवे प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मिलीभगत से अवैध उगाही की जाती थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जाम का नेतृत्व अप्रत्यक्ष रूप से रेल के स्थानीय प्रशासन कर रहे हैं.
सूचना पर पहुंचे एसडीओ एवं सीओ ने जाम स्थल पर पहुंचकर जाम समाप्त कराया. मामले को जल्द सुलझा लेने की बात कही. इस दौरान सड़क पर वाहनों की भीड़ लगी रही. लोगों को इस जाम के कारण भारी फजीहत का सामना करना पड़ा.
