प्याज-लहसुन चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
वारिसनगर : मथुरापुर ओपी से सटे बाजार समिति प्रांगण स्थित दुकान से हुई प्याज व लहसुन चोरी के मामले में पीड़ित व्यवसायी ओपी के सारी गांव निवासी पंकज कुमार ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें चार नामजद सहित अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में व्यवसायी ने कहा है कि मंगलवार […]
वारिसनगर : मथुरापुर ओपी से सटे बाजार समिति प्रांगण स्थित दुकान से हुई प्याज व लहसुन चोरी के मामले में पीड़ित व्यवसायी ओपी के सारी गांव निवासी पंकज कुमार ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें चार नामजद सहित अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में व्यवसायी ने कहा है कि मंगलवार की रात उसकी गद्दी से एक क्विंटल लहसुन व 10 बोरे में रखे 500 किलोग्राम प्याज सहित छह हजार रुपये व अन्य सामान की चोरी कर ली गयी. जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये होगी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार चोरों की पहचान की गयी है.
सारी गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी अवधेश सदा के पुत्र राकेश सदा, गूंगा सदा के पुत्र पथलु सदा व सरजू सदा के पुत्र गुड्डु सदा एवं कल्याणपुर थाने के केलुआरा गांव के स्व. सनफुल महतो के पुत्र शंकर महतो सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर दिन से लेकर रात तक सीमावर्ती जिला सहित कई ठिकानों पर खाक छानती रही परन्तु कुछ हाथ नहीं लगने की खबर है.
ओपी अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई परन्तु सफलता नहीं मिली. मंगलवार की रात ओपी पुलिस के नाक के नीचे अवस्थित बाजार समिति प्रांगण से चोरों ने गद्दी का शटर उनार कर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के प्याज व लहसुन की चोरी कर एक पिकअप पर लादकर चलते बने. ओपी पुलिस सहित मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड को भनक तक नहीं लगी.