रोसड़ा नपं के इओ के वाहन व चालक पर किया हमला

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में सोमवार की देर रात हुई घटना साइड लेने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम समस्तीपुर : रोसड़ा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के सरकारी वाहन व उसके चालक पर बदमाशों ने हमला कर दिया. इस दौरान चालक की पिटाई तो की ही, साथ […]

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में सोमवार की देर रात हुई घटना

साइड लेने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम
समस्तीपुर : रोसड़ा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के सरकारी वाहन व उसके चालक पर बदमाशों ने हमला कर दिया. इस दौरान चालक की पिटाई तो की ही, साथ ही साथ वाहन को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही, चालक से गाड़ी की चाबी भी छीन ली. सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुटी है.
घटना के पीछे साइड लेने के दौरान बाइक सवारों से विवाद होना बताया जाता है. इसको लेकर पीड़ित वाहन चालक रोसड़ा के चांदचौर निवासी मो़ शमशाद आलम ने मुफस्सिल थाना पुलिस से शिकायत की है. जिसमें दो बाइक पर सवार चार अज्ञात लोगों को आरोपित किया है.
बताया जाता है कि सोमवार की रात रोसड़ा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को सरकारी वाहन से पटना पहुंचा कर चालक अकेले रोसड़ा लौट रहा था. इसी क्रम में मोहनपुर स्थित रिमझिम विवाह भवन के समीप दो बाइक पर सवार चार युवकों से उसका विवाद हो गया. जिसमें बाइक सवार युवकों ने गाड़ी से उतारकर चालक की पिटाई कर दी.
साथ ही साथ सरकारी वाहन में जमकर तोड़फोड़ कर दी. भीड़ जुटने पर सभी बाइक सवार भाग खड़े हुए. समाचार प्रेषण तक इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >