खेत में करंट लगने से किसान की मौत

पटोरी : खेत में पानी पटवन करने गये किसान की बिजली करंट से गुरुवार को मौत हो गयी़ मृतक की पहचान पटोरी थाने के चेतरमन निवासी 53 वर्षीय वीरेन्द्र राय के रूप में हुई है. वह चेतरमन चौर में खेत में पानी पटवन करने गया था़ खेत में पानी पटवन के लिये चिमनी के पानी […]

पटोरी : खेत में पानी पटवन करने गये किसान की बिजली करंट से गुरुवार को मौत हो गयी़ मृतक की पहचान पटोरी थाने के चेतरमन निवासी 53 वर्षीय वीरेन्द्र राय के रूप में हुई है.

वह चेतरमन चौर में खेत में पानी पटवन करने गया था़ खेत में पानी पटवन के लिये चिमनी के पानी भरे एक गड्ढे में पंप सेट करने गया था़ पानी भरे उस गड्ढे में बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था़ किसान जैसे ही पानीभरे गड्ढे में अपना पैर डाला वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >