ताजपुर में खाते से दस हजार रुपये उड़ाया, की शिकायत

ताजपुर : हॉस्पिटल चौक के समीप स्थित एटीएम में पहले से मौजूद अज्ञात उचक्के ने पैसा निकाल रहे ग्राहक के एटीएम खाते से 10 हजार रुपये उड़ा लिये. सरसौना गांव के रणवीर कुमार ने बताया कि एटीएम से रुपये निकालने गये थे. पहले से एक युवक मौजूद था. एक बार में इन्होंने 15 हजार रुपये […]

ताजपुर : हॉस्पिटल चौक के समीप स्थित एटीएम में पहले से मौजूद अज्ञात उचक्के ने पैसा निकाल रहे ग्राहक के एटीएम खाते से 10 हजार रुपये उड़ा लिये. सरसौना गांव के रणवीर कुमार ने बताया कि एटीएम से रुपये निकालने गये थे. पहले से एक युवक मौजूद था. एक बार में इन्होंने 15 हजार रुपये निकाले.

दोबारे कार्ड डालकर और पैसा निकालने लगे तो नहीं निकला. इस पर युवक ने मशीन के सबसे ऊपर वाला बटन खराब हो जाने की बात कहकर उसके नीचे के बटन दबाने को कहा. उस को दबाने के बाद भी पैसा नहीं निकला तो ग्राहक अपना कार्ड लेकर वापस लौट गये. बाद में मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया. आशंका है कि एटीएम में मौजूद अज्ञात उचक्के ने पासवर्ड की चोरी कर पैसे उड़ा लिये. खाताधारी ने घटना की सूचना बैंक के शाखा प्रबंधक को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >