सिंधिया (समस्तीपुर) : गाजियाबाद थाने के सिहानी गेट स्थित कृष्णा कुंज कॉलोनी में सीवर लाइन की सफाई में लगे समस्तीपुर के सिंधिया थाना क्षेत्र के चार मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हाे गयी.
मरनेवालों में पनसल्ला गांव केसंजीत सदा, दामोदर सदा, होरिल सदा एवं रामपुरा गांव के विजय राय शामिल हैं. घटना की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा छा गया है.
गाजियाबाद के नंदग्राम के पास कृष्णा कुंज में उत्तर प्रदेश जल निगम नयी सीवर लाइन को पुरानी सीवर लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है. एक मजदूर नयी सीवर लाइन के चैंबर को पुरानी लाइन से जोड़ने के लिए ढक्कन हटाकर नीचे उतरा, जहरीली गैस ने उसकी सांसें रोक दी. इसके बाद एक-एक कर चार और मजदूर सीवर में उतरे. सभी की मौत हो गयी.
