मोरवा में फिर मिला चमकी बुखार का मरीज

मोरवा :प्रखंड के मरिचा पंचायत में चमकी बुखार का एक मरीज फिर मिला है. मरीचा निवासी निर्मल राय की पुत्री आरती कुमारी (10) चमकी बुखार हो गया है. उसका इलाज जीएस अस्पताल आदर्श नगर में कराया जा रहा है. मोरवा में चमकी बुखार से पीड़ित आरती कुमारी के मिलने से फिर से चमकी बुखार की […]

मोरवा :प्रखंड के मरिचा पंचायत में चमकी बुखार का एक मरीज फिर मिला है. मरीचा निवासी निर्मल राय की पुत्री आरती कुमारी (10) चमकी बुखार हो गया है. उसका इलाज जीएस अस्पताल आदर्श नगर में कराया जा रहा है. मोरवा में चमकी बुखार से पीड़ित आरती कुमारी के मिलने से फिर से चमकी बुखार की आशंका उत्पन्न हो गई है.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आदर्श कुमार के अनुसार पीड़िता के परिजनों द्वारा अब तक प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क नहीं किया गया है हालांकि प्रखंड में चमकी बुखार के समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण जांचोपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए अच्छी व्यवस्था वाले चिकित्सालय में भर्ती कराया जाता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आदर्श कुमार के अनुसार इसकी जांच कर प्रखंड में कहीं अन्यत्र भी बीमारी की आशंका की खोजबीन शुरू कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >