मथुरापुर ओपी की हांसा पंचायत के डेनिमन गांव की घटना, आंगन में बेटी के साथ सो रही थी पार्वती
वारिसनगर :मथुरापुर ओपी के हांसा पंचायत के डेनिमन गांव में बुधवार की मध्य रात्रि घर का दीवार गिरने से आंगन में सो रही महिला की मौत हो गयी.वहीं साथ सो रही उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतका गांव के राजा साह की पत्नी पार्वती देवी (34) व गंभीर से जख्मी उसकी चार वर्षीय पुत्री मंजुला कुमारी है. घटना के संबंध में घरवालों का बताना है कि बुधवार की रात मां-बेटी अपने आंगन में सो रही थी.
