बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली

दुस्साहस.अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया की घटना उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया मुरियारो पंचायत के डढ़िया में बुधवार की रात हथियार से लैस बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मार दिया. जख्मी अवस्था में उसका उपचार समस्तीपुर के निजी क्लिनिक में जारी है. पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग में खलल डालने […]

दुस्साहस.अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया की घटना

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया मुरियारो पंचायत के डढ़िया में बुधवार की रात हथियार से लैस बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मार दिया. जख्मी अवस्था में उसका उपचार समस्तीपुर के निजी क्लिनिक में जारी है. पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग में खलल डालने को लेकर घटना को अंजाम दिया जाना प्रतीत हो रहा है.
जख्मी युवक डढ़िया के अनिल पांडेय का पुत्र गोविंद कुमार बताया जाता है. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने जख्मी युवक को समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. अंगारघाट पुलिस अस्पताल पहुंच कर जख्मी युवक के फर्द बयान के आधार पर तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
बताया गया है कि घटना से पहले बुधवार को करीब 11 बजे रात को आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि उसकी हत्या कर देगा. इससे भयभीत होकर परिजनों ने युवक को घर से बाहर छुपने के लिए भेज दिया. युवक कब्रिस्तान में जाकर छुप गया. अपराधियों ने छुपे हुए जगह पर पहुंच कर युवक को दो गोली मार दी. एक गोली युवक के घुटने के पास लगी है. इस मामले में थानाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे जख्मी द्वारा आरोपी के प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने की कहानी बतायी गयी है. वैसे पुलिस घटना की तह तक पहुंचने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >