सैनिक बन कर साइबर फ्रॉड ने ठग लिये 16 हजार

समस्तीपुर : शहर के एक स्टूडियो संचालक से साइबर फ्रॉड ने 16 हजार रुपये की ठगी कर ली है़ साइबर फ्रॉड ने अपने आपको सैनिक बता कर घटना को अंजाम दिया. घटना की शिकायत पीड़ित स्टूडियो संचालक शहर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने शुक्रवार की सुबह नगर थाना पुलिस से की है. घटना […]

समस्तीपुर : शहर के एक स्टूडियो संचालक से साइबर फ्रॉड ने 16 हजार रुपये की ठगी कर ली है़ साइबर फ्रॉड ने अपने आपको सैनिक बता कर घटना को अंजाम दिया. घटना की शिकायत पीड़ित स्टूडियो संचालक शहर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने शुक्रवार की सुबह नगर थाना पुलिस से की है. घटना को लेकर पीड़ित का बताना था कि उसे तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर फोन किया़ फोन करने वाले ने अपने आपको आर्मी जवान बताते हुए घर में शादी की जानकारी दी.

इसके बाद उसने स्टूडियो संचालक से फोटोग्राफी के लिए बात तय की़ इसके बाद रेट पूछा जिसपर करिज्मा एलबम का स्टूडियो वाले ने 21 हजार रुपये बताया. इसके बाद मोलजोल हुई और अंत में 20 हजार रुपये पर बात फाइनल हो गया़ इसके बाद फोन करने वाले ने एडवांस में दस हजार रुपये भेजने की बात कह कर उससे एकाउंट नंबर मांग लिया.
इसके कुछ देर बाद ही उसने एक मैसेज भेजा और रुपये चेक करने को कहा. लेकिन जैसे ही स्टूडियो संचालक ने अगले का मैसेज चेक किया कि उसी समय उसके एकाउंट से 16 हजार रुपये की निकासी हो गयी. इतना ही नहीं रुपये निकलने के बाद फोन करने वाले उसके नंबर को भी ब्लॉक कर दिया़ घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >