फाइनेंस कर्मी से 1.80 लाख लूटे

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के उदयपुर चौर में बुधवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कर्मी से एक लाख 80 हजार रुपये लूट लिये. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जाता है कि ताजपुर गांधी चौक पर संचालित भारत फाइनेंस उसके […]

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के उदयपुर चौर में बुधवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कर्मी से एक लाख 80 हजार रुपये लूट लिये. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जाता है कि ताजपुर गांधी चौक पर संचालित भारत फाइनेंस उसके कर्मचारी मंटू कुमार बासो कुबौली, सरसौना, बंगरा आदि जगहों से समूह का कलेक्शन कर बाइक से उदयपुर से ताजपुर की ओर आ रहे थे. स्कूल के समीप पहुंचते ही एक बाइक पर पहले से दो अपराधी घात लगाये बैठे थे.

अपराधियों के इंतजार से पता चल रहा था कि उसे पहले से कर्मी के पास अच्छी-खासी रकम होने की सूचना थी. जैसे ही फाइनेंस कर्मचारी की बाइक आगे निकली अपराधियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. उदयपुर चौर आते-आते अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर बाइक रोक लिया. साथ ही बैग में रखे एक लाख 80 हजार रुपये लूट कर चलते बने. थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >