रोसड़ा : बारिश के दौरान सोमवार को सुबह थाने के मिर्जापुर भटोतर गांव में घर गिरने से उसके मलबे में परिवार के सभी लोग दब गये. इस हादसे में गृहस्वामी संजय राय उर्फ विलायत राय की मौत हो गयी. पत्नी गुड़िया देवी, पुत्री अंशु कुमारी (16), पूजा कुमारी (12) व पुत्र प्रिंस कुमार (10) घायल हाे गये. मलबे की चपेट में आने के कारण बगल से गुजर रहा बिजली का तार भी टूट गया. घर निचली जमीन में बना था. सारी रात हुई बारिश के कारण पानी घर के अगल-बगल में जमा था. इससे घर धराशायी हो गया.
रोसड़ा : बारिश से घर धराशायी, गृहस्वामी की मौत
रोसड़ा : बारिश के दौरान सोमवार को सुबह थाने के मिर्जापुर भटोतर गांव में घर गिरने से उसके मलबे में परिवार के सभी लोग दब गये. इस हादसे में गृहस्वामी संजय राय उर्फ विलायत राय की मौत हो गयी. पत्नी गुड़िया देवी, पुत्री अंशु कुमारी (16), पूजा कुमारी (12) व पुत्र प्रिंस कुमार (10) घायल […]
