हरिहरनाथ एक्सप्रेस 11 जुलाई तक रद्द

समस्तीपुर : बरौनी से अंबाला कैंट के बीच चलने वाली 14523/24 बरौनी-अंबाला-बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस का परिचालन जुलाई माह के पहले सप्ताह में रद्द रहेगा. इस दौरान बरौनी से खुलने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस 27 जून, जुलाई के 1, 4,8 व 11 जुलाई को रद्द किया गया है. जबकि अंबाला कैंट से खुलने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस का […]

समस्तीपुर : बरौनी से अंबाला कैंट के बीच चलने वाली 14523/24 बरौनी-अंबाला-बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस का परिचालन जुलाई माह के पहले सप्ताह में रद्द रहेगा. इस दौरान बरौनी से खुलने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस 27 जून, जुलाई के 1, 4,8 व 11 जुलाई को रद्द किया गया है. जबकि अंबाला कैंट से खुलने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस का परिचालन 25 व 29 जून, जुलाई के 2,6 व 9 तारिख को रद्द किया गया है.

बताते चलें कि बरैली जंक्शन पर 25 जून से लेकर 9 जुलाई तक प्लेटफार्म का निर्माण कार्य व लखनऊ में वाशेबल एप्रेन के मरम्मत के लिये इस ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया है. इधर, 14649 जयनगर-अमृतसर सरयु यमुना एक्सप्रेस का मार्ग बदल कर इस दौरान चलाया जायेगा. आलमनगर से लखनऊ होते है इस ट्रेन का परिचालन जून के 28, 30 जुलाई के 2, 5 व 9 तारीख को किया जायेगा.

जबकि वापसी में आने वाली 14650 सरयु यमुना ट्रेन को जून के 26,29, जुलाई के 1,3,6,8 व 10 तारिख को बदले रुट से परिचालित कियाजायेगा. इसी तरह 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस का परिचालन बुढवल- सीतापुर सिटी-रोजा होते हुए किया जायेगा. वापसी में यह ट्रेन जून के 27,28,30 व जुलाई माह के 2,4,5 व सात तारीख को इसी रूट से भेजा जायेगा.

वहीं 15715 किशनगंज-अजमेर गरीबनवाज एक्सप्रेस को बाराबंकी-लखनऊ से आलमनगर होते हुये जून के 28,30 व जुलाई के 2,5,7 व 9 तारीख को परिचालित किया जायेगा. इसी रुट से वापसी में भी इस ट्रेन को भेजा जायेगा. वहीं 19269/70 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस का परिचालन बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोजा होते हुये परिचालित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >