नहाने के दौरान तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

बिथान : स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव में हुई. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से शव को पानी से बाहर निकला लिया है. मृतक की पहचान गांव के ही मेघु साह के पुत्र शोभित कुमार के […]

बिथान : स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव में हुई. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से शव को पानी से बाहर निकला लिया है. मृतक की पहचान गांव के ही मेघु साह के पुत्र शोभित कुमार के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि शोभित गांव के कुछ बच्चों के साथ स्नान करने के लिए तालाब में गया था. इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया.

जिससे वह डूबने लगा. इस घटना को देखकर साथ गये बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया. बच्चों की शोरगुल सुनकर आसपास के लोग तालाब किनारे पहुंचे. लोगों ने आपसी मदद से डूब चुके बच्चों को किसी तरह पानी से बाहर निकाला. प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि पानी से बाहर निकाले जाने के बाद जब उसकी लोगों ने जांच-पड़ताल की, तो वह मृत पाया गया.
बावजूद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से सुदामापुर गांव में मृतक के घर कोहराम मच गया है. घटना के बाद से शोभित के साथ तालाब में स्नान करने बच्चे भी सदमे में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >