सीवान पैसेंजर, लिच्छवी एक्सप्रेस 25 जून व 2 जुलाई को रहेगी रद्द

सोनपुर-छपरा ग्रामीण रेलखंड के बीच एलएचएस निर्माण के लिये लिया गया ब्लॉक दोनों दिन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चलेगी डायवर्ट रूट से समस्तीपुर : 55021/22 सीवान-समस्तीपुर-सीवान सवारी गाड़ी का परिचालन 25 जून व 2 जुलाई को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा 14005/06 सीतामढ़ी-आनंदविहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन भी इन दो दिनों नहीं […]

सोनपुर-छपरा ग्रामीण रेलखंड के बीच एलएचएस निर्माण के लिये लिया गया ब्लॉक

दोनों दिन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चलेगी डायवर्ट रूट से

समस्तीपुर : 55021/22 सीवान-समस्तीपुर-सीवान सवारी गाड़ी का परिचालन 25 जून व 2 जुलाई को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा 14005/06 सीतामढ़ी-आनंदविहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस का परिचालन भी इन दो दिनों नहीं किया जायेगा. सोनपुर-छपरा ग्रामीण रेलखंड पर चार जगहों पर एलएचएस के निर्माण के कारण ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जायेगा.

जिसके कारण 11 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके अलावा दो ट्रेन शोर्ट टर्मिनट व 16 ट्रेन रिशेडयुल व तीन को रेगुलेट किया गया है. इस बाबत जानकारी देते हुये समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विरेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को डायवर्ट करते हुए वाया पानिया हवा चलाने का आदेश दिया गया है.

बरौनी-ग्वालियर छपरा से होगी परिचालित: इस दौरान 11123/24 बरौनी-ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन छपरा तक ही किया जायेगा. वहीं मौर्य एक्सप्रेस को 330 मिनट, बाघ एक्सप्रेस को 250 मिनट, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस को सहरसा से 200 मिनट विलंब से चलाया जायेगा. जबकि 19231 बरौनी-गोंदिया एकसप्रेस को 180 मिनट, 14617 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को सहरसा से 75 मिनट देरी से रवाना किया जायेगा.

जबकि टाटा-छपरा एक्सप्रेस को 60 मिनट, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस को 300 मिनट, 15028 मौर्य एक्सप्रेस को 240 मिनट, 12554 वैशाली एक्सप्रेस को 180 मिनट, 18182 छपरा-टाटा एक्सप्रेस को 240 मिनट, 12562 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस को 180 मिनट विलंब से रवाना किया जायेगा. जबकि 19165 साबरमती एक्सप्रेस को 120 मिनट, 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस को गोरखपुर व छपरा के बीच 120 मिनट व 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस को 60 मिनट रेगुलेट करके चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >