शिवाजीनगर :महिला की करंट लगने से मौत

शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत के कंखरिया चौर में रविवार की सुबह खेत में घास काटने गई महिला की करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आसपास खेतों में घास काट रही अन्य महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया. जब तक लोग जुटते तब तक महिला दम तोड़ […]

शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत के कंखरिया चौर में रविवार की सुबह खेत में घास काटने गई महिला की करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आसपास खेतों में घास काट रही अन्य महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया. जब तक लोग जुटते तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी. दुर्घटना के बाद खेत मालिक एवं मृतका के परिवार वालों के आपसी समझौते के बाद महिला का दाह संस्कार कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड 6 कंखरिया गांव निवासी रामसेवक राय की पत्नी सुखो देवी (55) अपने घर से महज कुछ दूरी पर गांव की महिलाओं के साथ मवेशी के लिए हरा चारा लाने के लिए गयी थी. इसी दौरान पास में लगे निजी विद्युत पम्पसेट के तार की चपेट में आने से वह विद्युत स्पर्शाघात की शिकार हो गयी. पास में घास काट रही अन्य महिलाओं ने सुखो देवी को तड़पता देखकर काफी शोर मचाया. जब तक गांव से लोग दौड़कर खेत तक पहुंचे तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी. लोगों ने बताया कि मृत महिला के तीन पुत्र हैं. जिसमें दो पुत्रों की शादी हो चुकी है. वहीं एक पुत्र के साथ माता-पिता रहते थे. अचानक हुई घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >