भाई की साली को ले भागे युवक को कोर्ट परिसर में लड़कीवालों ने पकड़ा

बेगूसराय जिले की रहने वाली है लड़की पुलिस ने कोर्ट परिसर से युवक को पकड़ा समस्तीपुर : भाई की साली पर दीवाना इस कदर लट्टू हुआ कि घरवालों की परवाह छोड़ कर उसे ले भागा. इसमें लड़की की रजामंदी भी साथ थी. लड़की बेगूसराय जिला की है, तो लड़का जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड का रहने […]

बेगूसराय जिले की रहने वाली है लड़की

पुलिस ने कोर्ट परिसर से युवक को पकड़ा

समस्तीपुर : भाई की साली पर दीवाना इस कदर लट्टू हुआ कि घरवालों की परवाह छोड़ कर उसे ले भागा. इसमें लड़की की रजामंदी भी साथ थी. लड़की बेगूसराय जिला की है, तो लड़का जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि तीन दिनों पूर्व स्कूल के बाद घर लौटने के दौरान जब आशिक रास्ते में इंतजार करता मिला, तो अपनी सहेलियों को किताबें थमा दी.

घर पर संदेश भी भेज दिया कि वह अपने बहन के देवर के साथ जा रही है. मामला घर तक पहुंचा, तो दोनों ओर से प्रेमीयुगल की खोजबीन शुरू की गयी. परंतु कोई पता नहीं चला. लोकलाज के भय से लड़की के घरवालों ने पुलिस में सूचना नहीं दी.

इसी बीच जानकारी मिली कि समस्तीपुर कोर्ट में किसी केस की तारीख पर लड़का बुधवार को आने वाला है. लड़की के घरवाले कोर्ट परिसर में पहले से पहुंच कर उसका इंतजार करने लगे. जैसे ही लड़के ने कोर्ट परिसर में कदम रखा लड़की के परिजनों ने उसे दबोच लिया. उसकी पिटाई करते हुए अपनी बेटी को वापस करने की मांग करने लगे. परंतु वह लड़की का पता बताने के लिए तैयार नहीं हुआ. इसी बीच कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों की नजर घटना पर पड़ी, तो उन्होंने इसकी जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस संबंधियों से लड़के को मुक्त कराते हुए उसे हिरासत में लेकर थाने ले आयी.

जहां पूरा माजरा समझने के बाद पुलिस लड़की को बुलाने के लिए उसे रजमंद करने के प्रयास में जुटी है. परंतु वह तैयार नहीं था. थाने पर मौजूद लड़की के घरवाले मामले को पुलिस तक नहीं ले जाने की बात करते हुए लड़के को यह भरोसा दिला रहे थे कि बेटी के वापस आने पर उसकी शादी उसी के साथ करायेंगे. परंतु घंटों मशक्कत के बाद भी लड़के को भरोसा नहीं हो पाया था. जिसके कारण थाने पर पुलिस व परिजनों की मशक्कत जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >