परेशानी हुई तो ग्रामीणों ने दिखायी एकजुटता

खानपुर : प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नू पंचायत के वार्ड संख्या 08 के ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए एक मिसाल पेश किया है़ ग्रामीणों ने निजी खर्च पर उस सड़क का निर्माण कर दिखाया है जिसकी वर्षों से लोगों को दरकार थी़ लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण उसका निर्माण नहीं किया जा रहा था़ […]

खानपुर : प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नू पंचायत के वार्ड संख्या 08 के ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए एक मिसाल पेश किया है़ ग्रामीणों ने निजी खर्च पर उस सड़क का निर्माण कर दिखाया है जिसकी वर्षों से लोगों को दरकार थी़ लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण उसका निर्माण नहीं किया जा रहा था़

बताया जाता है कि उक्त सड़क के निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था़ ग्रामीणों ने इसको लेकर कई बार विभागीय कार्यालयों का चक्कर भी लगाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ़

तब ग्रामीणों ने स्वयं इस सड़क को बनाने की ठानी़ ढोकाई साह के घर से सत्यनारायण साह के घर तक करीब चार सौ फीट की दूरी में सड़क का निर्माण कर दिया गया़ 6 फीट चौड़ाई वाली इस सड़क पर मिट्टी सह ईटकरण किया गया़ श्रमदान के साथ-साथ इसमें आये खर्च को ग्रामीणों ने स्वयं चंदा कर जुटाया.

इस निर्माण में ग्रामीण सत्यनारायण साह, नाथों साह, बद्री साह, अशोक साह, बबलू साह, भन्नु साह, मनोज साह, उपेंद्र साह, संतोष साह, हरिलाल साह, सुजीत साह, बतहु साह, भदई साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >