शिक्षा विभाग से नियमों में संशोधन कर संकल्प जारी
समस्तीपुर : पंचायत और नगर निकाय क्षेत्र के आवश्यकतानुसार किसी भी मध्य विद्यालय को मानदंड के अनुसार उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित किया जा सकता है. शिक्षा विभाग ने नियमों में संशोधन कर संकल्प जारी कर दिया. पंचायत स्तर पर छात्र-छात्राओं को माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने नई […]
समस्तीपुर : पंचायत और नगर निकाय क्षेत्र के आवश्यकतानुसार किसी भी मध्य विद्यालय को मानदंड के अनुसार उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्क्रमित किया जा सकता है. शिक्षा विभाग ने नियमों में संशोधन कर संकल्प जारी कर दिया. पंचायत स्तर पर छात्र-छात्राओं को माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने नई पहल की है. सभी पंचायतों में एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने से संबंधित नियमों को शिथिल किया है.
भौगोलिक स्थिति को देखते हुए किसी पंचायत में एक से अधिक उच्च माध्यमिक विद्यालय की आवश्यकता होने पर तय मापदंड के अनुरूप चिन्हित मध्य विद्यालय का उत्क्र मण उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जा सकेगा. इधर शिक्षकों का कहना है कि जिले के कई उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भगवान भरोसे संचालित हो रहे हैं. इन स्कूलों में केवल समस्याएं ही समस्याएं है. एक तरह जहां बच्चों को पढ़ाने के लिए विषयवार शिक्षक नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर संसाधनों का भी घोर अभाव है.
मरीजों के बीच फल व पौष्टिक आहार का वितरण:
समस्तीपुर. बिहार यूथ फेडेरेशन के तत्वावधान में सदर अस्पताल के मरीजों में फल वितरण किया गया़ इस दौरान इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड आदि जगहों पर भर्ती मरीजों को फल एवं पौष्टिक आहार दिया गया़ मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ़ एएन शाही, फेडेरेशन के अध्यक्ष मो़ तमन्ना खान, मो़ रूबैद, रंजीता गुप्ता, मो़ आरिफ रूमी, सुनील कुमार गुप्ता, मो़ गुलरेज, सुमित सुमन, शांति देवी, मो़ नसीम, मो़ जावेद, पुष्कर कुमार, मो़ दानिश, सूरज यादव, सलीम दुररानी, रोहित सिंह, आफताब आलम एवं मो़ शकिल सहित कई उपस्थित थे़