रोसड़ा : पुलिस ने बीती रात शहर के गांधी चौक के निकट एक टाटफूस के बंद दुकान में छापेमारी कर एक तस्कर समेत दो लीटर चुलाई देशी शराब बरामद की है.गिरफ्तार कारोबारी शहर के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 16 निवासी लक्ष्मी प्रसाद सहनी के पुत्र जितेंद्र सहनी बताए जाते हैं.
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्ती के समय गांधी चौक के निकट टाटफूस के बंद दुकान में एक व्यक्ति को खड़ा देख पुलिस को शंका हुई.पुलिस को देख उक्त व्यक्ति दुकान में रखे लकड़ी के काउंटर के नीचे छुप गया.गश्ती कर रहे पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों ने दुकान के अंदर प्रवेश कर देखा तो गिरफ्तार व्यक्ति के हाथ में दो लीटर चुलाई देशी शराब की बोतल पायी गयी थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सिंधिया : थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर बथान चौक के निकट शराब कारोबारी अशोक कुमार गुप्ता उर्फ उर्फ डिबिया के तलाशी के दौरान एक बोतल उसके पास से बरामद की. थानाध्यक्ष ने कारोबारी के घर की तलाशी के दौरान घर के पिछवाड़े में 76 बोतल 180 एमएल आरएस एवं इंपीरियल ब्लू की बोतल बरामद की. मौके पर कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस दौरान मौके पर डीएसपी रोसड़ा भी मौजूद थे.
