समस्तीपुर : दीपावली व छठ को लेकर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 29 और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन उन 78 ट्रेनों से अलग होगी, जिसकी घोषणा पूर्व में की गयी है.
समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें नयी दिल्ली व दरभंगा के बीच 04058 से स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. यह ट्रेन 11 नवंबर को नयी दिल्ली से रवाना होगी. गाड़ी संख्या 04059 दरभंगा से नयी दिल्ली के बीच 13 नवंबर को दरभंगा से 1.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 00.50 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.
इसी तरह ट्रेन संख्या 04062/04061 नयी दिल्ली दरभंगा नयी दिल्ली स्पेशल ट्रेन वाया कानपुर, इलाहाबाद, पटना, मोकामा व बरौनी होकर चलायी जायेगी. यह ट्रेन तीन व तीन नवंबर को दरभंगा से 23 बजे चलकर पटना होते हुए नयी दिल्ली जायेगी.
