Samastipur: बिथान बाजार में ट्रैक्टर की ठोकर से घायल 12 वर्षीय बच्चे की मौत, वाहन जब्त

समस्तीपुर के बिथान बाजार में 22 अगस्त को ट्रैक्टर की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुए 12 वर्षीय आयुष कुमार की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

Samastipur News: बिथान बाजार में ट्रैक्टर की ठोकर से गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय बच्चे की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सकरोहिया गांव निवासी राजेश गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार (12) के रूप में हुई है. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि सकरोहिया गांव में मातम पसरा है.

22 अगस्त को ट्रैक्टर ने मारी थी ठोकर

जानकारी के अनुसार, आयुष कुमार को 22 अगस्त 2026 को बिथान बाजार में एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी थी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां उसका उपचार चल रहा था. रविवार को इलाज के दौरान आयुष ने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त

घटना की सूचना मिलने के बाद बिथान पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बिथान थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि 22 अगस्त को ट्रैक्टर की ठोकर से घायल आयुष कुमार की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है. दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

बाजार में वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग

हादसे में बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बिथान बाजार में वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में वाहनों की गति नियंत्रित नहीं होने से हादसे का खतरा बना रहता है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग से रेलवे को 3 साल में मिलेगा 21.63 लाख रुपये राजस्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >