फसल बीमा नहीं होने से केसीसी वसूली की रफ्तार हुई सुस्त

एक पैक्स में कम से कम पांच हजार किसानों को शामिल करने का लक्ष्य समस्तीपुर : जिले में फसल बीमा की सुस्त रफ्तार अब किसानों से केसीसी की बकाये वसूली में सेंध लगा रही है. मंगलवार को जिला सहकारिता बैंक के प्रांगण में बैंक, बोर्ड व विभाग की संयुक्त बैठक में धीमी रफ्तार का मुद्दा […]

एक पैक्स में कम से कम पांच हजार किसानों को शामिल करने का लक्ष्य

समस्तीपुर : जिले में फसल बीमा की सुस्त रफ्तार अब किसानों से केसीसी की बकाये वसूली में सेंध लगा रही है. मंगलवार को जिला सहकारिता बैंक के प्रांगण में बैंक, बोर्ड व विभाग की संयुक्त बैठक में धीमी रफ्तार का मुद्दा जोरों से उठा. अध्यक्षता दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त निबंधक जवाहर प्रसाद ने की. बैठक में फसल बीमा की धीमी रफ्तार को लेकर नाराजगी जाहिर की गयी. सभी बीसीओ को हरेक पैक्स में कम से कम पांच हजार किसानों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया. इसके लिये प्रखंड कृषि पदाधिकारी व किसान सलाहकारों के बीच समन्वय स्थापित करने को कहा गया. बैंक की शाखाओं को सभी केसीसी धारकों का पंजीकरण करने को कहा गया.
बैंक की ऋण वसूली की समीक्षा करते हुये विगत साल से इस साल कम वसूली पर नारजागी जाहिर की गयी. इसके लिये हरेक बुधवार को शिविर लगाने की जानकारी दी गयी. पैक्स सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुये डीसीओ अजय कुमार भारती ने बैंक के माध्यम से सदस्यता रसीद उपलब्ध कराने की बात कही गयी. संचालन प्रबंध निदेशक मो. जैनुल आबादीन अंसारी ने किया. मौके पर जिला अंकेक्षण पदाधिकारी धनंजय कुमार, बैंक प्रबंधक श्याम शंकर चौधरी, मनीष कुमार सहित सभी बीसीओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >