बिहार : समस्तीपुर में शिक्षक की गोली मार कर हत्या, बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

समस्तीपुर : बिहारमें समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना के अकहा गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी. शिक्षक को छह गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के […]

समस्तीपुर : बिहारमें समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना के अकहा गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी. शिक्षक को छह गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि अकहा गांव निवासी सुरेश प्रसाद सिंह प्राथमिक विद्यालय महादेव स्थान में शिक्षक के पद पर कार्यरत है. शनिवार की दोपहर करीब दो बजे वे विद्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में घर से करीब पांच सौ मीटर दूर सुनसान जगह पर जैसे ही वे पहुंचे अपाचे मोटर साइकिल पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिग करने लगे. इसमें छह गोली सुरेश प्रसाद सिंह को लगी और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. सूचना पाकर उजियारपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >