बैंक परिसर में ब्लेड मारकर व्यापारी के कर्मी से 1 लाख 20 हजार उड़ाया

शहर में लूट, छिनतई, झपट्टामार, चैन स्नैचिंग व पाकेटमारी करने वाले बदमाशों का गिरोह सक्रिय है. लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के गोला बाजार स्थित यूको बैंक शाखा में उच्चकों ने व्यवसायी के एक कर्मी से पीट्ठू बैग में ब्लेड मारकर एक लाख बीस हजार रुपये उड़ा लिया.

समस्तीपुर : शहर में लूट, छिनतई, झपट्टामार, चैन स्नैचिंग व पाकेटमारी करने वाले बदमाशों का गिरोह सक्रिय है. लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के गोला बाजार स्थित यूको बैंक शाखा में उच्चकों ने व्यवसायी के एक कर्मी से पीट्ठू बैग में ब्लेड मारकर एक लाख बीस हजार रुपये उड़ा लिया. सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. इस दौरान पुलिस कई अहम सुराग मिले हैं. घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को चार संदिग्ध लोगों की गतिविधि नजर आयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इधर, घटना के संबंध में पीड़ित ने व्यवसायी मूलचंद रोड निवासी रमेश तनेजा के पुत्र सौरभ तनेता ने स्थानीय पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर शिकायत की है. बताया कि वह एक प्रतिष्ठित कंपनी में डिस्ट्रीब्यूशन का काम करते हैं. शहर के मूलचंद रोड में ही व्यवसायी प्रतिष्ठान है. सोमवार सुबह प्रतिष्ठान के कर्मी कोरबद्धा के संजय कुमार को 1 लाख 95 हजार रुपये यूको बैंक में जमा करने के लिए दिया. वह बैग में रुपये लेकर पैदल यूको बैंक पहुंचे. इस दौरान बैंक शाखा के अंदर जमा काउंटर की लाइन में किसी ने बैग में ब्लेड मारकर 1 लाख 20 हजार रुपये उड़ा लिया. जमा काउंटर पर बैग से रुपये निकालते वक्त घटना की जानकारी हुई. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है. जल्द ही आरोपितों की पहचान कर ली जायेगी. ज्ञातव्य हो कि पिछले सप्ताह बदमाशों ने शहर में लगातार कई चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया. इससे पूर्व कई बैंक उपभोक्ताओं के रुपये भी उड़ा लिया. लेकिन, अबतक आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >