कलश शोभायात्रा में युवक कट्टा लेकर हुआ शामिल, गिरफ्तार

कलश शोभायात्रा में युवक कट्टा लेकर हुआ शामिल, गिरफ्तार

पतरघट. धार्मिक आयोजन के दौरान कपसिया शीतलपट्टी नदी घाट पुल पर रविवार को पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को एक कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि धबौली दक्षिणी पंचायत अंतर्गत टेकनमा बस्ती में आयोजित अखिल भारतीय भगैत सम्मेलन के लिए निकली कलश शोभायात्रा के दौरान कपसिया शीतलपट्टी नदी घाट पर जल भरने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा था. उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कलश शोभायात्रा में एक युवक कट्टा लेकर शामिल है. उन्होंने बताया कि मिली सूचना के आलोक में सत्यापन के लिए अपर थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार को पुलिस बल के साथ कपसिया शीतलपट्टी नदी पूल पर भेजा. जहां धबौली दक्षिणी पंचायत अंतर्गत टेकनमा बस्ती स्थित वार्ड 11 के निवासी प्रवीण कुमार पिता बालो यादव को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रवीण कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात बतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >