अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

सलखुआ . थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया. यह कार्रवाई बुधवार की देर संध्या गोरगामा गांव के साह टोला में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया. गिरफ्तार युवक की पहचान मोबारकपुर पंचायत के गोरगामा वार्ड संख्या 4 निवासी राजेश कुमार साह के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया. इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >