कानपुर के पहलवान ने मुंगेर के पहलवान को किया पराजित

कानपुर के पहलवान ने मुंगेर के पहलवान को किया पराजित

सत्तरकटैया . छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार को औकाही में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें यूपी, एमपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों के नामी गामी पहलवानों की कुश्ती हुई. इस कुश्ती में कानपुर के क़ासिम पहलवान ने मुंगेर टिकापुर के सलेन पहलवान को पराजित किया. वहीं अयोध्या के बजरंगी ने राजस्थान के ज़ालिम को, जबलपुर के नेहरू यादव ने महाराष्ट्र के खली शहरा को पराजित किया. इसके अलावे इस कुश्ती में दर्जनों पहलवानों की जोरदार कुश्ती हुई. जिसे देखने हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी. मेले में छठ माता सहित दर्जनों देवी देवताओं की आकर्षक मूर्तियां बनायी गयी है तथा विभिन्न प्रकार की दुकानें लगायी गयी है. मेला व्यवस्थापक रामू यादव ने बताया कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >